कविता- लाल्टू - Er. Nitin - Just Enjoy Life Forgetting World.

Search Happiness in Everything.............

सोमवार

demo-image

कविता- लाल्टू

जब शहर छोड़कर जाऊंगा



unnamed
Hindi Kavita


कुछ दिनों तक
कुछ लोग करेंगे याद
छोड़ी हुई किताबें रहेंगीं
कुछ दोस्तों के पास
कपड़े या बर्तन जैसी चीज़ें
छोड़ने लायक हैं नहीं
जो रह जाएँगीं फेंकी ही जाएँगीं

कुछ तो फटे पैरों के चिह्न रह ही जाएँगे
दफ्तरी सामान पर होगी दफ्तरी लोगों की मारकाट
ठीक है, मर्जी थी, जाना था,
चला गया कह कह कर
झपटेंगे वे हर स्क्रू, हर नट बोल्ट पर

यह कोई मौत तो नहीं
कि कोई रोएगा भी
वक्त भी ऐसा कि वक्त पहले जा चुका
अब पूरा ही तब होऊँगा, जब जाऊँगा यहाँ से

होगी चर्चा सबसे अधिक
मेरे अधूरेपन पर ही
जब शहर छोड़ कर जाऊँगा.

                                                                                                                           -  लाल्टू

Comment Using!!
buy_btn_1-b05fffbb

My Blog List